HomeBiharमधुबनी में बड़ा नाव हादसा, एक की मौत, लोगों ने ऐसे बचाई...

मधुबनी में बड़ा नाव हादसा, एक की मौत, लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जान

लाइव सिटीज, मधुबनी: बिहार में एकबार फिर से नाव हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं प्रदेश में डूबने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है. मधुबनी के झंझारपुर अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के भरगामा कोसी नदी के उपशाखा के मन्नान घाट पर नाव दुर्घटना हो गयी. इसमें एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी.

जबकि अन्य करीब दस लोग बाल बाल बचे .. किसी प्रकार तैरकर नदी को पार किया. मृतक की पहचान भरगामा गांव निवासी 60 वर्षीय राजेन्द्र यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राजेन्द्र यादव सहित दर्जन भर लोग नाव से गांव से मधेपुर प्रखंड जा रहे थे. अचानक नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गया.

हादसे की सूचना पर भेजा थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. इस घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया पति राजेश यादव एवं पूर्व मुखिया दिवाकर यादव शिवनारायण मंडल तथा तमन्ना अली ने की है. वहीं परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है. मालूम हो कि राजेंद्र यादव अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं. जबकि अभी दोनों पुत्र अपने राज्य से बाहर किसी दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं.

पुत्र का नाम आशीष यादव उम्र 30 संजीत यादव उम्र 28 साल बताया गया है. लोगों की माने तो नदी पर वर्षों से पुल बनाने की मांग की जा रही है. लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने सुधि नहीं ली. नदी में पानी बढ़ने से नाव हादसे में पूर्व में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. भेजा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कागज तैयार करने के बाद शव पोस्टमार्टम कराने हेतु मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home