HomeBiharचलिए बैठिए... भप्प...! ललन सिंह का दिखा रौद्र रूप, अमित शाह बोले-...

चलिए बैठिए… भप्प…! ललन सिंह का दिखा रौद्र रूप, अमित शाह बोले- ‘राजीव रंजन जी आप तो…’

लाइव सिटीज, पटना: सदन में दिल्ली अध्यादेश बिल पर गुरुवार (3 अगस्त) को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में खूब बहस हुई. सदन में ललन सिंह का रौद्र रूप दिखा. ललन सिंह ने सत्ता पक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आपकी विदाई तय है.

सदन में सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए गुस्से में ललन सिंह ने कहा- ‘चलिए बैठिए… भप्प.. भाषण दे रहे हैं… आप क्या कहिएगा आपकी विदाई होगी.’ ललन सिंह ने सत्ता पक्ष को कहा कि इनको इंडिया (I.N.D.I.A) का फोबिया समा गया है. आज तक इन्होंने कभी एनडीए की बैठक नहीं की थे. अभी गृह मंत्री अमित शाह जी गठबंधन की चर्चा कर रहे थे और इंडिया की भी चर्चा कर रहे थे. अब इंडिया का फोबिया तो इनको समा गया है.

ललन सिंह ने कहा कि जिस दिन इंडिया की बैठक बेंगलुरु में हो रही थी उसी दिन उन्होंने एनडीए की बैठक दिल्ली में की. अरे भाई आप तो इंडिया के फोबिया से ग्रस्त हो चुके हैं और आपकी विदाई होने वाली है, इसलिए आप भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं. ललन सिंह ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी चीज लोकलाज होती है. इसके बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home