HomeBiharलालू यादव की BJP को दो टूक - सौहार्द बिगाड़ना चाह रही...

लालू यादव की BJP को दो टूक – सौहार्द बिगाड़ना चाह रही बीजेपी लेकिन 2024 में उसका बिगड़ने वाला है

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दिल्ली रवाना होने से पहले लालू यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, इस बार बीजेपी का हालत बिगड़ जाएगा. बता दें कि लालू यादव को अपने स्वास्थ्य कारण से दिल्ली जाना पड़ रहा है.

बता दें कि, जब से नीतीश की अगुवाई में INDIA अस्तित्व में आया, तब से बिहार को बजेपी को अस्थिर करना चाहती है? इसको लेकर जब लालू यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बीजेपी को सौहार्द बिगाड़ने वाली पार्टी कहा और ये भी बता दिया कि उनके नए गठबंधन I.N.D.I.A. की वजह से बीजेपी की हालत 2024 में खस्ता होने वाली है.

लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लंबे समय बाद हाथ में बैडमिंटन लेकर कोर्ट पर दिखे थे. इसके पहले भी लालू यादव तेज प्रताप के छात्र राजद की बैठक में मंच पर बैठे हुए थे. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव धीरे-धीरे बिहार और देश की राजनीति में सक्रिय होते जा रहे हैं. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव अक्सर रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली जाते हैं.

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं. इस बार रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले को लेकर ईडी ने शिकंजा उनपर कसा है. प्रवर्तन निदेशालय ने लालू यादव और उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया है. नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव पर ईडी का शिकंजा कस गया है. हालांकि लालू यादव बिहार की राजनीति में फिर से वापसी कर रहे थे. हर मुद्दे पर उनका बयान आता था. यहां तक INDIA गठबंधन की अब तक हुई बैठकों में लालू यादव सशरीर शामिल हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home