HomeBiharएक्टिव हुआ मानसून, 1-3 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का...

एक्टिव हुआ मानसून, 1-3 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: पिछले कई दिनों से बिहार में लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं. हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है क्योंकि शनिवार से ही प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. शनिवार को बांका, मोतिहारी, खगड़िया, रक्सौल, बगहा, गया, पूर्णिया और नालंदा में हल्की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग में आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, सुपौल, जमुई, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर चक्रवात बनने से उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

वहीं एक टर्फ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक और लखनऊ से होते हुए गया जिले से गुजर रही है. जिसके संयुक्त प्रभाव से राज्य में बंगाल की खाड़ी से आद्रता का प्रवाह बढ़ गया है. इस कारण प्रदेश में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है और अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है.

वहीं मौसम विभाग ने मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की स्थिति को देखते हुए अगले 5 दिनों तक लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम विभाग ने किसानों से अपील किया है कि खराब मौसम होने पर खेतों से दूर रहें और जब मौसम साफ हो तभी खेतों में जाएं. बारिश के समय ऊंची पर और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें और पक्के मकान की शरण में जाएं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home