HomeBiharकेंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिया बड़ा बयान, कहा - बिहार में...

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिया बड़ा बयान, कहा – बिहार में दलितों पर हो रहा सबसे ज्यादा अत्याचार

लाइव सिटीज, पटना: I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है. जिसको लेकर विपक्ष ने अपनी तैयरियां शुरू कर दी है. जहां बीजेपी इसको लेकर बयान भी दे रही है. दूसरी तरफ अब केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि दलितों पर अत्यचार सबसे ज्यादा तो बिहार में ही हुआ है. उन्होंने कहा है कि इस पर उनको ध्यान देने की जरूरत है. वहीं, उन्होंने इशारों में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को NDA में वापस शामिल होने को कहा है. उन्होंने ये इशारों में ही कह दिया है कि बीजेपी के द्वार आपके लिए खुले हैं।

दरअसल केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आज पटना में है. ऐसे में उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार में दलितों पर अत्याचार ज्यादा होता है. नीतीश कुमार से निवेदन है कि वो इस समाज पर ध्यान दें. यहां दलित हत्या ज्यादा हो रही है. अगर कोई अलग से स्कीम की जरुरत है तो उसकी भी जानकारी हमें दें. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार है. इसलिए बिहार की मदद नहीं की जा रही ऐसा कुछ लोग कह रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. पीएम नरेंद्र मोदी जी बिहार की भी मदद कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी भी दिन हमारे पास आ सकते हैं. पहले भी वो हमारे साथ थे बाद में दूसरी तरफ चले गए. वहीं, उन्होंने ये भी कहा की मैं नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं. बंगलौर में उनको सारी बातें INDIA को लेकर समझ में आ गई हैं. INDIA नाम राहुल गांधी ने दिया जिसका नीतीश कुमार ने विरोध किया है. नीतीश कुमार का मैं सम्मान करता हूं. नीतीश कुमार मुंबई की मीटिंग में शामिल ना हो ये गुजारिश करता हूं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home