HomeBiharनेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी पर वार, कहा : RJD...

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी पर वार, कहा : RJD शासनकाल में अपराधी बेलगाम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सूबे में बढ़ते क्राइम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि सरकार बिहार को भी बंगाल की राह पर लेकर चल रही है। अगर नीतीश सरकार में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो तुरंत गद्दी छोड़ देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिन से राज्य में चल रहे हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना लगभग 10 व्यक्ति अपराधियों की गोली के शिकार हो रहे हैं। समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बांका, पूर्णिया, छपरा और शेखपुरा में आज भी लोगों का मर्डर हुआ है। कुल वारदातों से तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य में शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद के साथ जब भी सरकार बनती है तो राज्य में अपराधी बेलगाम हो जाते हैं। पुलिस का भय नहीं रहता है। निर्भीक होकर वे हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं। राज्य एक बार फिर जंगलराज की गिरफ्त में पहुंच गया है। इस बुरे दौर से निकलने के लिए राज्य की जनता परेशान है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में हुई दर्जनों हत्या का कोई संज्ञान नहीं लिया है। प्रशासन अथवा पुलिस के अधिकारियों से इन मामलों पर कोई बैठक नहीं की गई है। राजधानी पटना में सरेआम हो रही हत्या को भी पुलिस रोक नहीं पा रही है। हर क्राइम के बाद पुलिस का बयान आता है कि जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments