HomeBiharसीएम नीतीश की नाराजगी की बात पर तेजस्वी का दो टूक, 'जिस...

सीएम नीतीश की नाराजगी की बात पर तेजस्वी का दो टूक, ‘जिस तरीके से विपक्षी एकता को लेकर…’

लाइव सिटीज, पटना: आरा में एक कार्यक्रम में जाने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विपक्षी एकता को लेकर भ्रम फैला रहा जा रहा है यह गोदी मीडिया का काम है. बीजेपी (BJP) के लोगों का समय खत्म हो चुका है और अब गलती से उभरने का टाइम आ चुका है.

आगे उन्होंने कहा कि यह तो प्रकृति का नियम है और समय बलवान होता है कि जो सत्तासीन है उसे एक न एक दिन हटना ही होता है. इन लोगों का भी टाइम आ चुका है. महंगाई, बेरोजगारी अन्य मुद्दों पर बातचीत नहीं होती है. इन लोगों का नफरत फैलाना है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है? यह सब लोग देख रहे हैं. कितनी शर्मनाक घटना है. अब भारत सरकार चुप है. सुप्रीम कोर्ट को इस पूरे मामले में एक्शन की बात कहना पड़ रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब मणिपुर जा सकते हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते हैं?

वहीं, उनसे जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि विपक्षी बैठक में परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा है. इस पर उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला क्या हैं? चिराग पासवान क्या हैं? पशुपति पारस क्या हैं? कहा कि वहां उन्हें भ्रष्टाचार और परिवारवाद नहीं दिखाई देता है क्या?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home