HomeBiharसोनिया-राहुल के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से लौट रहे...

सोनिया-राहुल के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से लौट रहे थे दिल्ली

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: विपक्षी एकता की दूसरी बड़ी बैठक आज बेंगलुरु में हुई. इस बैठक में 26 विपक्षी दल शामिल हुए. दो दिवसीय बैठक की अध्यक्ष्ता कांग्रेस ने की थी. इस बैठक के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी विमान के जरिए वापस दिल्ली लौट रहे थे. तभी उनके विमान में तकनीकी खराबी नोटिस की गई. इसके बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी की फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड हुई है. 

भोपाल में इस वक्त मौसम भी खराब है तो दोनों नेता भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक वे अब सामान्य इंडिगो की फ्लाइट से रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. 

बता दें कि बेंगलुरु में आज विपक्ष की बड़ी बैठक हुई है, जिसमें कि नए गठबंधन को ‘INDIA’ नाम दिया गया है. इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हमने एक सवाल खुद से पूछा कि ये लड़ाई आखिर है किस के बीच में. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई BJP की विचारधारा के खिलाफ है. ये NDA और ‘INDIA’ के बीच की लड़ाई है. राहुल ने कहा कि देश में बेरोजगारी फैल रही है. देश का पूरा धन चंद हाथों में जा रहा है.  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home