HomeBiharशिक्षा विभाग के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द, के.के पाठक के आदेश से...

शिक्षा विभाग के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द, के.के पाठक के आदेश से हड़कंप..

लाइव सिटीज, पटना: शिक्षा विभाग के अपर सचिव का पद संभालते ही तेज तर्रार आईएएस के.के पाठक रोज नए-नए आदेश निकाल रहें हैं और लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ही शिक्षकों पर सख्ती कर रहें हैं.के.के पाठक के आदेश के बाद पटना में शिक्षा विभाग के कर्मियों और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वापस कर दी गई है और तत्काल प्रभाव से उन्हें अपने मूल जगह पर योगदान देने के लिए कहा है.

ऐसी शिकायत है कि कई कर्मचारी और शिक्षक मनमाने जगह पर अपनी प्रतिनियुक्ति करवा रखी थी.इस प्रतिनियुक्ति को खत्म करने के लिए के.के पाठक ने आदेश दिया था जिसके बाद विभाग की तरफ से प्रतिनुयुक्ति को खत्म करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है.

वहीं दूसरी ओर स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए के.के पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को रोस्टर बनाकर निरीक्षण करने का आदेश जारी किया था.इस आदेश के बाद 1 जुलाई को 32 जिलों के 7051 स्कूलो का निरीक्षण डीएम एवं अन्य सीनियर अधिकारियों द्वारा की गई है और इस निरीक्षण की रिपोर्ट पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक खुद निगरानी कर रहें हैं.

सोमवार 3 जुलाई से निरीक्षण के कार्य में और गति आयेगी..विभागीय आदेश के मुताबिक दो सप्ताह में राज्य के हर जिले के हरेक इलाके के स्कूलों का निरीक्षण किया जाना है और गैर हाजिर रहने वाले कर्मियों ौर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home