HomeBiharपूरे बिहार के CO और थानेदार को गोपाल मंडल ने चेताया, जेडीयू...

पूरे बिहार के CO और थानेदार को गोपाल मंडल ने चेताया, जेडीयू के विधायक बोले- हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित कारनामों और बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने ऐसा बयान दिया है, जिससे सीएम नीतीश के साथ-साथ पूरी पार्टी टेंशन में आ जाएगी। नवगछिया में एक सभा को संबोधित करते हुए जेडीयू विधायक ने कहा कि हमारी सरकार मजबूत है। हर काम करने के लिए तैयार है। लेकिन पूरे बिहार के थाना प्रभारी और सीओ बिगड़ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि काम नहीं होगा तो हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया में एक विवाह भवन में आयोजित जदयू की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई थी। मंच से गोपाल मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लोग कहते हैं जमीन का म्यूटेशन नहीं होता है। कोई काम नहीं होता है। व्यवस्था लचर होने की शिकायत हमेशा आती है। हमको चुनकर भेजे हैं न। ऊपर सब कुछ होगा। हमारी सरकार मजबूत है। हर काम करने के लिए तैयार है लेकिन पूरे बिहार के थाना प्रभारी और सीओ बिगड़ चुके हैं। लेकिन सुधारेगा कौन, हमारे जैसा गोपाल मंडल सुधारेगा।

जेडीयू के सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेडीयू विधायर गोपाल मंडल ने कहा कि काम नहीं होगा तो हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं। एक ही बात कहते हैं, काम करोगे या हम आएं। काम होने लायक है तो करो लेकिन नौकरी खतरे में मत डालो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments