HomeBiharगंगा दशहरा पर सौगात : CM नीतीश कुमार ने 114 करोड़ की लागत...

गंगा दशहरा पर सौगात : CM नीतीश कुमार ने 114 करोड़ की लागत से सिमरिया गंगा घाट के सौन्दर्यीकरण का किया शिलान्यास..

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: गंगा दशहरा के अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय के समिरया गंगा घाट को बड़ी सौगात दी है.114 करोड़ की लागत से गंगा घाट के सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास किया है.इस अवसर पर गंगा आरती का भी आयोजन किया गया.जल संसाधन विभाग द्वारा सौन्दर्यीकरण का काम कराया जा रहा है.

इस शिलान्यास समारोह के अवसर पर नीतीश कुमार के साथ ही जल संसाधन मंत्री संजय झा,वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत कई कई विधायक एवं विधान पार्षद मौजूद रहे.

सीएम नीतीश कुमार ने पूरे काम को एक साल में कराने का निर्देश दिया है.विभाग ने इस काम को पूरा करने के लिए 18 माह का समय निर्धारित किया था,पर नीतीश कुमार ने इसे एक साल से पहले ही पूरा करना का निर्देश दिया है.यानी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस काम को पूरा कराने का निर्देश दिया है.वहीं स्थानीय जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के सुझाव पर 13 करोड़ की लागत से लिंक रोड बनाने का निर्देश भी सीएम ने दिया है.

सिमरिया गंगा घाट के सौन्दर्यीकरण योजना को लेकर जल संसाधान मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि गंगा को सबसे पवित्र और पुण्यदायिनी नदी माना जाता है।आज 30 मई को मां गंगा का अवतरण दिवस ‘गंगा दशहरा’ भी है। कहा जाता है कि भगीरथ ऋषि द्वारा वर्षों की तपस्या के बाद आज ही के दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरी थीं। उत्तरवाहिनी गंगा तट पर अवस्थित प्राचीन सिमरिया गंगा धाम के कायाकल्प के शुभारंभ के लिए गंगा दशहरा से बेहतर दिन क्या हो सकता था?इसलिए शिलान्यास के लिए आज का दिन चुनाव गया है.

मंत्री ने संजय कुमार झा ने कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार योजना के तहत सिमरिया धाम में सीढ़ी घाट के निर्माण और रीवर फ्रंट के विकास के साथ-साथ और संपूर्ण कल्पवास मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। योजना में सिमरिया धाम में राजेन्द्र सेतु और निर्माणाधीन सिक्स-लेन पुल के बीच में गंगा के बायें तट का आवश्यकतानुसार उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं शीट पाइलिंग करते हुए नदी भाग में लगभग 550 मीटर लंबाई में सीढ़ी घाट का निर्माण, स्नान घाट के निकट चेंजिंग रूम का निर्माण, स्नान घाट के समानांतर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, गंगा आरती के लिए विनिर्दिष्ट स्थल का निर्माण, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप का निर्माण, शेडेड कैनोपी, वाच टावर, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था एवं लैंडस्केपिंग, शौचालय परिसर, धर्मशाला, पार्क, पाथ-वे, पार्किंग एवं प्रकाशीय व्यवस्था का निर्माण आदि शामिल है। इसके अलावा छह लेन सेतु से दक्षिण में स्थित मुक्तिधाम को भी बेहतर बनाया जाएगा।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवंबर 2022 में सिमरिया धाम में लगे कल्पवास मेले में भ्रमण कर यहां मौजूद श्रद्धालुओं और साधु-संतों का फीडबैक लिया था। साथ ही जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार कॉन्सेप्ट प्लान की समीक्षा कर डिटेल योजना (DPR) बनाने के निर्देश दिये थे। इसके लिए जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार 114.97 करोड़ रुपये की योजना को 22 मार्च 2023 को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिली। योजना की टेंडर प्रक्रिया वगैरह पूरी हो चुकी है।शिलान्यास के साथ ही काम शुरू हो गया है और सीएम के निर्देश के अऩुसार इसे निर्धारित समय से भी पहले पूरा किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home