HomeBiharगंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, मुंडन संस्कार...

गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, मुंडन संस्कार के लिए आये थे 60 लोग

लाइव सिटीज, सीवान: बिहार के सिवान में सुबह-सुबह नाव हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल, दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की एक महिला बलिया के गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए आयी थीं. इसी दौरान सोमवार की सुबह नाव हादसा हो गया. जिसमें कई लोग डूब गए. जैसे ही नाव डूबने लगी वैसे ही आसपास के लोगों ने नदी में छलांग लगाकर कुछ लोगों को बचाने में सफल रहे. गोताखोरों ने अभी तक तीन शवों को बरामद कर लिया है।

बताते चले कि सुबह खेजुरी थाना क्षेत्र के 60 लोग नाव के माध्यम से गंगा किनारे मुंडन संस्कार के लिए आए थे. नाव पर करीब 60 लोग सवार होकर परंपरा के अनुसार नदी उस पार गए. सभी विधिवत पूजा पाठ करने के उपरांत वापसी के दौरान नाव के मोटर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. उसी दौरान तेज हवा बहने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते नाव नदी में समा गई.

घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. नाव पर अधिकांश महिलाएं और बच्चे सवार थे. आसपास मौजूद लोगों ने डूब रहे लोगों को बचाने का तुरंत प्रयास शुरू किया तथा आनन फानन में अस्पताल ले जाने के क्रम में ही तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार की नाजुक स्थित में उपचार चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home