HomeBiharपंजाब में गैस लीक से भीषण हादसा..5 बिहारी समेत 11 की मौत..

पंजाब में गैस लीक से भीषण हादसा..5 बिहारी समेत 11 की मौत..

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पंजाब में लुधियाना जिले के ग्यासपुरा इलाके में एक भीषण हादसा हुआ है. इस हादसे में जहरीली गैस लीक होने से 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई.  ये हादसा इतना भयानक था कि अभी भी 11 लोग बेसुध हालत में पड़े हुए हैं.

फिलहाल हालत को देखते हुए NDRF ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. इस हादसे में मरने वालो में 5 महिलाए,6 पुरुष और 10 और 13 साल के 2 बच्चे शामिल हैं. जिसमें 5 बिहार के गया के रहने वाले हैं.

हादसे की सूचना के बाद पुलिस के साथ ही फायर एवं एबुंलेस ,एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है.ऐहतियात के तौर पर आस-पास के लोगों को वहां से हटा दिया गया है.वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home