HomeBiharनीतीश कुमार के पुराने साथी अजय आलोक बीजेपी में शामिल, पार्टी ने...

नीतीश कुमार के पुराने साथी अजय आलोक बीजेपी में शामिल, पार्टी ने ऐसे किया स्वागत….

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक बीजेपी में शामिल हो गए.उन्होंने दिल्ली में शुक्रवार को बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका बीजेपी में स्वागत किया. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास रहे अजय आलोक को जेडीयू ने पिछले साल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का समर्थन करने की वजह से निष्कासित कर दिया था.

अजय आलोक ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी का दामन थामा.बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद अजय ने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ की और कहा कि उन्हें लग रहा है कि वे अपने परिवार में आ गए हैं. अजय आलोक को बीते साल जून महीने में जेडीयू से निष्कासित किया गया था.

इसके बाद वे ट्विटर पर लगातार सक्रिय रहे.उन्होंने बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार के समर्थन में कई ट्वीट किए.इसके अलावा नीतीश कुमार पर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने को लेकर भी कई हमले किए. अब करीब 10 महीने बाद उन्होंने अपना नया ठिकाना तलाश लिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home