HomeBiharजमुई में भीषण सड़क हादसा, बेटे के सामने जिंदा जला ड्राइवर पिता.. 

जमुई में भीषण सड़क हादसा, बेटे के सामने जिंदा जला ड्राइवर पिता.. 

लाइव सिटीज, जमुई: बिहार के जमुई से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है. यहां एक बेटे के सामने उसके पिता की जिंदा जलकर मौत हो गई. बेटे ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जमुई के चकाई- गिरिडीह मार्ग पर एक ट्रक में मकई लादकर झारखंड की ओर जा रहा था. उसी समय वाहन चकाई- गिरिडीह मुख्य मार्ग के पास दूसरे ट्रक की टक्कर से हादसे का शिकार हो गया. इस भीषण टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां धू धूकर जलने लगी. इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई.

वहीं उपचालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. मृत ट्रक चालक की पहचान खगड़िया जिले के नयागांव निवासी डब्ल्यू सिंह और उपचालक की पहचान ट्रक चालक का बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उपचालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home