HomeBiharबिहार में दिखेगा 'कालवैशाखी' का असर, 19 जिलों में आंधी - बारिश...

बिहार में दिखेगा ‘कालवैशाखी’ का असर, 19 जिलों में आंधी – बारिश का यलो अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पिछले चार से पांच दिनों में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में पश्चिमी विक्षोब के प्रभाव और ‘कालवैशाखी’ की सक्रियता से आंधी, बारिश और ओला वृष्टि की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, बुधवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 26 जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली.

IMD पटना के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. जबकि, कुछ जिलों में पारा एक बार फिर से 40 के आसपास पहुंच सकता है. जबकि, राजधानी पटना समेत 19 जिलों में बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 29 और 30 अप्रैल को एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, रोहतास, बक्सर समेत अन्य राज्य के 19 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी बिहार के बक्सर में पड़ी. यहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि, पिछले दिनों के मुकाबले राजधानी पटना के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home