HomeBiharबिहार में ईद की धूम, मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों और...

बिहार में ईद की धूम, मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की नमाज

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में ईद की धूम है. ईद को लेकर छोटे बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है. साथ ही साथ बड़े और बुजुर्ग रोजेदारों में भी खुशियां झलक रही है. आज शनिवार को पूरे राज्यभर के सभी मस्जिद और ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जा रही है. मुस्लिम धर्म का सबसे पवित्र त्योहार रमजान के 29 दिनों तक रोजा रखने के बाद ही अल्लाह ताला का रोजेदारों को तोहफा रूप में चांद का दीदार होने के बाद आज ईद की नमाज अदा की जा रही है.

आपको बता दें कि ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए प्रमुख त्योहारों में से एक है. रमजान के पवित्र महीने (रमजान 2023) के आखिरी दिन जब चांद नजर आता है तो अगले दिन Eid मनाई जाती है. रमजान की शुरुआत चांद के दिखने से होती है और इसका अंत भी चांद के दिखने पर निर्भर करता है.

ईद को Ramzan के महीने का अंत भी माना जाता है.ईद को Mithi Eid (मीठी ईद) के नाम से भी जाना जाता है.मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन परोपकारी कार्य करते हैं, जैसे गरीबों को दान देना, भूखों को खाना खिलाना आदि…. साथ ही अल्लाह की इबादत करने के बाद नमाज अदा करते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home