HomeBiharतेज प्रताप यादव को फोन पर धमकाने वाला कोई और नहीं बल्कि...

तेज प्रताप यादव को फोन पर धमकाने वाला कोई और नहीं बल्कि राजद विधायक का ही रिश्तेदार निकला, बड़ा खुलासा….

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को फोन पर धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तारी की गयी है. आरोपित सुनील कुमार को कामा बिगहा से गिरफ्तार किया गया. बुधवार को सुनील को अदालत में पेश किया गया और फिर उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने युवक ने से पूछताछ तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए. युवक ने खुद को राजद के ही एक विधायक का रिश्तेदार बताया है. औरंगाबाद में तेजप्रताप यादव के लारा शोरूम में विवाद मामला अभी गरमाया हुआ

पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसपर आरोप है कि उसने मंत्री तेजप्रताप यादव को धमकी दी है. दरअसल, औरंगाबाद में मंत्री तेजप्रताप यादव का एक मोटरसाइकिल शोरूम है. जहां सर्विसिंग के दौरान कुछ लोगों का विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया था कि शोरूम पर पथराव कर दिया गया और संपत्ति क्षतिग्रस्त की गयी.

वहीं इसी मामले को लेकर तेजप्रताप यादव को एक फोन आया था. जिसके बारे में बताया जा रहा था कि ये धमकी के तौर पर कॉल किया गया था ताकि केस नहीं किया जाए.

बता दें कि बिहार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव के औरंगाबाद स्थित लालू राबड़ी (लारा) शोरूम में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ और पथराव किया था. शोरूम के कर्मचारियों से विवाद के दौरान ये घटना घटी थी. तेज प्रताप यादव को धमकी देने की बात भी सामने आई थी. पूरे मामले को लेकर शोरूम के कर्मचारी के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी जिसमें कई आरोपित बनाए गए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home