HomeBiharबड़ी ख़बर: मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिलीं दोनों...

बड़ी ख़बर: मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिलीं दोनों की लाशें, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, गया: बिहार के गया में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के आंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिनेरी गांव में मां और बेटी की हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद अपराधियों ने शव को खेत में फेंक दिया और फरार हो गए. ग्रामीण ने धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जताई है. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई है.

शव को देख कर आशंका जताई जा रही है कि दोनों आपस में मां-बेटी के हो सकती हैं. फिलहाल एक 40 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय बच्ची का खेत से शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बता दें कि घटनास्थल गया- औरंगाबाद जिले के सीमा पर है, जो गया जिले के आंती थाना अंतर्गत तिनेरी गांव में है.

मां-बेटी का शव खेत में होने की जानकारी के बाद आंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल पर थानाध्यक्ष बल पहुंचे थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home