HomeBiharपटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस KV चंद्रन ने ली पद और गोपनीयता...

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस KV चंद्रन ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

लाइव सिटीज, पटना: जस्टिस केवी चंद्रन ने आज पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस विशेष मौके पर सीएम नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, एडवोकेट जनरल पीके शाही और हाईकोर्ट के तमाम जज, अधिवक्ता और अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने पटना हाईकोर्ट के 44वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली है. वह अप्रैल 2025 में सेवानिवृत होंगे. केरल के रहने वाले केवी चंद्रन इससे पहले केरल हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं. उनका जन्म 25 अप्रैल 1963 को केरल में हुआ था. उन्होंने केरल लॉ एकेडमी लॉ कॉलेज तिरुवनंतपुरम से कानून की पढ़ाई की है.

कृष्णन विनोद चंद्रन से पहले जस्टिस संजय करोल पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस थे. 3 साल से अधिक समय तक इस पर कार्य करने के बाद उन्हें फरवरी 2023 में सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है. जिसके बाद अब जस्टिस केवी चंद्रन 44वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home