HomeBiharबिहार का योगी.. आ गया सम्राट भैया', BJP कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के...

बिहार का योगी.. आ गया सम्राट भैया’, BJP कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए प्रदेश अध्यक्ष को बताया CM कैंडिडेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बनाया गया है. सोमवार को सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया है. सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर कई तरह के पोस्टर राजधानी पटना में लगाए गए हैं. लेकिन एक पोस्टर जो भाजपा के कार्यकर्ता ने वीरचंद पटेल पथ में लगाया है. उस पोस्टर की काफी चर्चा हो रही है. इस पोस्टर में लिखा हुआ है कि बिहार के योगी सम्राट चौधरी आ गए हैं. एक अन्ने मार्ग खाली करो खाली करो.

पोस्टर भाजपा के कार्यकर्ता ने लगाया है. पोस्टर में एक तरफ नीतीश कुमार एक अन्ने मार्ग में बैठे हुए दिखाया गया है तो दूसरी तरफ सम्राट चौधरी की तस्वीर लगाई गई है. पोस्टर में साफ-साफ लिखा है कि सम्राट चौधरी बिहार के योगी हैं. वह बिहार आ गए हैं. इसीलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक अन्ने मार्ग मुख्यमंत्री आवास खाली कर देना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बने हैं. वह सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नहीं बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भी है.

बिहार के नये प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पोस्टर से पटना को पाट दिया है. एक पोस्टर पटना की राजधानी में खूब सुर्खियां बटोर रही है. जिसमें सम्राट चौधरी को बिहार का योगी बताया है. कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बने हैं. बिहार की जनता भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिहार में चाहती है और सम्राट चौधरी को बिहार के जनता का पूरा साथ मिलेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home