HomeBiharचिराग पासवान ने तेजस्वी यादव से किया सवाल, कहा - आपको न...

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव से किया सवाल, कहा – आपको न CM बनना और न नीतीश को PM बनना है तो फिर महगठबंधन में दरार क्यों?

लाइव सिटीज, पटना: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को पटना पहुंचे. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बड़ा सवाल किया. दरअसल कुछ दिनों पहले सदन में तेजस्वी यादव ने कहा था कि न मुझे सीएम बनना है और न नीतीश कुमार को पीएम बनना है. हमको जनता के लिए काम करना है.

इस पर चिराग पासवान ने कहा कि यह तो अच्छी बात है न तेजस्वी को सीएम बनना है और न नीतीश कुमार को पीएम बनना है तो फिर लड़ाई किस बात की चल रही है. महागठबंधन में दरार की बातें सामने क्यों आती है? यह तो महत्वकांक्षा की लड़ाई है.

चिराग पासवान ने कहा कि भले इस बात से महागठबंधन के लोग पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन उन लोग के बर्ताव और कार्यशैली में यह बात नहीं दिखती है. बार-बार महागठबंधन के भीतर एक वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है. जो सीएम नहीं हैं वो सीएम बनने का प्रयास करते हैं और जो सीएम हैं वो कैसे प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदार बन जाए, ये सोचते हैं.

चिराग पासवान ने बिहार में बिजली दरों में वृद्धि को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा. उन्होंने कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही कहा था कि बिजली दर में कमी नहीं होगी, क्योंकि महंगी बिजली लेना पड़ रहा है तो हम सस्ती बिजली बिहार वासियों को कैसे प्रदान करेंगे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home