HomeBiharतेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत

लाइव सिटीज, सुपौल: बिहार के सुपौल में सड़क हादसा हुआ है. किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए पर शुक्रवार को कुमरगंज गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार की कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. जिससे दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि लहूलुहान दोनों युवक को पीएचसी ले गया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गये. वहीं स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

दोनों युवकों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के समीप सड़क जाम कर मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग करने लगे. करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शान्त कर जाम समाप्त कराया. इसके बाद उक्त मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका. वहीं पुलिस क्षतिग्रस्त कार एवं बाइक को जब्त कर लिया. जबकि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार 42 वर्षीय अंदौली वार्ड नंबर 05 निवासी अब्दुल कुदुस व किशनपुर बाजार निवासी 29 वर्षीय मो. आजाद बाइक से सुपौल जा रहे थे. रास्ते में वह कुमरगंज स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही मुड़े इतने में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक सवार दोनों युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home