HomeBiharबड़े पैमाने पर बिहार में शिक्षकों की होगी बहाली : शिक्षामंत्री ने किया...

बड़े पैमाने पर बिहार में शिक्षकों की होगी बहाली : शिक्षामंत्री ने किया ऐलान, विभाग के बजट पर दिया जवाब

लाइव सिटीज, पटना: विधानसभा बजट सत्र के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उर्दू-फारसी शिक्षकों के लिए TET STET के जरिए 26500 वैकेंसी आएगी। हम अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्व शिक्षा कैसे दें, इसके लिए हम संकल्पित हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 85 उच्चविद्यालयों को अनुकरणीय विद्यालय बनाने जा रहे हैं। सिमुलतला विद्यालय के तर्ज पर हर जिले में एक मॉडल स्कूल बनाने की कल्पना भी साकार होने वाली है। प्राइवेट स्कूल में पैसे के बंदरबांट का जो आरोप लगा। इसके लिए सरकार गंभीर है। शिक्षा विभाग इसमें पारदर्शिता लाने के लिए पोर्टल विकसित कर रही है।

प्राइवेट स्कूल में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए भी सरकार गंभीर है। इसपर काम चल रहा है। बिहार सरकार NAAC ग्रेडिंग को लेकर भी गंभीर है। विवि में नियुक्ति का काम भी दो-चार महीनों में खत्म हो जाएगा। न्यायलय में कुछ मामले लंबित हैं। उसके बाद सारा काम हो जाएगा। नियमित नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार गंभीर है। विवि प्रशासन से हमने कहा कि जब नियमित नियुक्ति नहीं हो रही है तब तक आप गेस्ट फैकल्टी नियुक्त कर सकते हैं। आप इसके लिए स्वतंत्र हैं। सरकार राशि देने का काम करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments