HomeBiharपटना के मनेर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

पटना के मनेर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर घुम रहे हैं. बिहार के पटना में मनेर थाना क्षेत्र के दोषनगर में दशहरा घूमने निकले एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत पीएमसीएच भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घायल युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के दोष्टनगर ब्रह्मचारी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है. मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया पूर्व के विवाद को लेकर ये हत्या की गई है, फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home