HomeBiharबेतिया में गरजे उपेंद्र कुशवाहा : बोले-बिहार में कानून व्यवस्था फेल, विरासत बचाओ...

बेतिया में गरजे उपेंद्र कुशवाहा : बोले-बिहार में कानून व्यवस्था फेल, विरासत बचाओ नमन यात्रा का किया शंखनाद

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जेडीयू छोड़ कर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने के बाद महात्मा गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने CM पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा नहीं, समापन यात्रा की है। उनकी समाधान यात्रा से किसी का कोई समाधान नहीं हुआ। ये बातें उन्होंने ‘विरासत बचाओ, नमन यात्रा’ पर निकलने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए की।

यात्रा पर निकलने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस विरासत के आधार पर बिहार आगे बढ़ा। इसे संभालने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार पर आई। जननायक कर्पूरी ठाकुर, बापू की विरासत और बिहार के कई महापुरुषों के उपदेश के आधार पर जो विरासत बनी। उसे सहेजने के लिए नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया।

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि शराब पीना गलत है, लेकिन पूरे बिहार में शराब मिल रही। मैं यह बताने आया हूं। शराबबंदी लागू हो, लेकिन पूरी तरह से लागू हो। उपेंद्र कुशवाहा ने यह बात मंगलवार को बेतिया में विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान कही।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल है। नीतीश कुमार को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पहले ठीक थे, लेकिन अब 2005 से पहले वाले स्थिति हो गई है। नीतीश कुमार ने जिसके खिलाफ संघर्ष किया, आंदोलन किया, आज उन्हीं के साथ जाकर मिल गए हैं। इसलिए मैं उनसे अलग हो गया और विरासत बचाओ नमन यात्रा कर रहा हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments