HomeBiharमोदी-शाह राम और हनुमान तो नीतीश-तेजस्वी कार्टून… पटना में फिर पोस्टर वार

मोदी-शाह राम और हनुमान तो नीतीश-तेजस्वी कार्टून… पटना में फिर पोस्टर वार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 25 फरवरी को बिहार के दो शहर पटना और वाल्मीकिनगर में सभा होने वाली है. उनके आगमन को लेकर बिहार भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिख रहा है. BJP ने अब अमित शाह के दौरे को लेकर नया पोस्टर जारी किया है. इस बैनर में अमित शाह और नरेंद्र मोदी के अलावा तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को भी दिखाया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय पटना दौरे को लेकर राजधानी पटना में बड़ी संख्या में होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं. ऐसा ही एक होर्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. अमित शाह के स्वागत में लगाए गए एक होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम और अमित शाह को हनुमान जी के रूप में दिखाया गया है.

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से लगाया गया ये होर्डिग विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रहा है.. क्योंकि इस होर्डिंग में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को एक कार्टून के रूप में दिखाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home