HomeBiharवरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय ने की मांग, गुप्ता धाम जाने के...

वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय ने की मांग, गुप्ता धाम जाने के दौरान दुर्गावती डैम के पास हुई पिकअप दुर्घटना में मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा दे सरकार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: गुप्ता धाम जाने के दौरान दुर्गावती डैम के पास हुई पिकअप दुर्घटना में मरे लोगों के परिजनों को सरकार से मुआवजा देने की मांग शाहाबाद परिक्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने की है। सरकार से मांग करते हुए सोनू पांडेय ने कहा है कि दुर्घटना में घायल दो दर्जन से अधिक लोगों को सरकारी खर्चे से इलाज किया जाए। साथ ही साथ आर्थिक सहयोग भी किया जाए। जिससे की लोगों को परेशानियों का सामना करना नहीं पड़े।

सोनू पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी श्रद्धालु गुप्ता धाम दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान यह दुर्घटना घटी। जो काफी दुखदायक है। इस तरह की घटना में सरकार को भरपूर सहयोग करनी चाहिए। जल्द से जल्द मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि व घायलों को सरकारी खर्चे पर इलाज किया जाए। सोनू पांडेय ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि घटना में मरे व घायल लोगों में अधिकतर गरीब परिवार से हैं। इस घटना से उन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। घरों में हाहाकार मचा हुआ है। इस दुख की घड़ी में सभी को सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा हादसा है। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई व दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में कई लोग गंभीर भी हैं। जिसे तत्परता से इलाज किया जाए। जिससे की घायल लोगों के स्वास्थ्य में जल्द से जल्द सुधार हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments