HomeBiharजदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा -सुधाकर सिंह को सीएम...

जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा -सुधाकर सिंह को सीएम नीतीश पर हमला करने से पहले अपनी औकात देखनी चाहिए

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह जहाँ लगातार सीएम नीतीश पर हमला बोल रहे हैं। वहीँ जदयू के कई नेताओं ने भी अब सुधाकर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा की सुधाकर सिंह को सीएम नीतीश पर हमला करने से पहले अपनी औकात देखनी चाहिए।छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जितना राजनीतिक अनुभव है। उसके पसंगा में भी सुधाकर सिंह की हैसियत नहीं हैं। सुधाकर सिंह दल बदलू चरित्र का नेता है, जिनका कोई चरित्र नहीं है। इनके कैरेकटर का पता इसी से चलता है की इतनी कम उम्र में कई पार्टियों से बाहर भीतर हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ के राजनीतिक पाठशाला में सियासत का एबीसीडी सिखनेवाले सुधाकर सिंह का सीएम नीतीश पर उंगली उठाना आसमान में थूंक फेंकने के समान है। भला जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चूका हो, उसके पास जमीर नाम की कोई चीज हो सकती है क्या? बिहार के सियासत का रंगा सियार सुधाकर सिंह हुंआ हुंआ करते रहे। इससे नीतीश कुमार जैसे विशाल व्यक्तित्व वाले राजनेता को कोई फर्क नहीं पड़ता। सीएम नीतीश की ही कृपा है की आज सुधाकर सिंह विधानसभा का मुंह देखा है। इससे पहले भी चुनावी अखाड़े में हाथ आजमां चुके हैं। बयानवीर सुधाकर को जल्द ही अपनी राजनितिक औकात मालूम पड़ेगा।

गौरतलब है की सीएम नीतीश बिहार के विकास के पर्याय हैं। सुधाकर को पहले मुख्यमंत्री का सियासी कुंडली की जानकारी रखनी चाहिए। संघर्ष के बदौलत सीएम नीतीश कुमार ने फर्श से अर्श की राजनीती की है। मुख्यमंत्री बनने के पहले केंद्र सरकार के कृषि और रेल मंत्री रहते हुए अपना विशेष चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे काम किए, जो विकास के मायने में आज भी मिसाल माने जाते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश 17 सालों से बिहार की सत्ता संभाल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। यहीं नहीं समाज में सुधार के लिए भी मुख्यमंत्री की ओर से कई कदम उठाये गए। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए शराबबंदी लागू किया। जिसका असर गाँव के साथ शहरों में भी देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा की नीतीश कुमार ने लोगों से दहेज़ नहीं लेने और बाल विवाह के परहेज करने की अपील की है। जिसका दूरगामी परिणाम सामने आएगा। छोटू सिंह ने कहा की बात चाहे जल जीवन हरियाली की हो या हर घर नल का जल की। बिहार सरकार की कई योजनाओं का अनुशरण केंद्र और दूसरे राज्य की सरकारें करती हैं। सीएम नीतीश ने महिलाओं के लिए, छात्राओं के लिए, युवाओं के लिए और आम आदमी के लिए कई ऐसे कदम उठाये, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा हैं।

महापुरुषों को सम्मान देने में सीएम नीतीश का कोई जवाब नहीं है। जिन्होंने पटना में महाराणा प्रताप सिंह और कुंवर सिंह जैसे महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बावजूद सुधाकर सिंह जैसा कुछ दिन का राजनीतिक अनुभव वाला व्यक्ति कुछ बोलता हैं तो ओछी राजनीती का परिचायक है।

उन्होंने कहा की सुधाकर सिंह को अपने मंत्रिमंडल में मंत्री बनाकर पहचान दिया था। उन्होंने कहा की सुधाकर सिंह पर खुद राज्य सरकार के 12 करोड़ रुपया बकाया है। जिसके लिए सुधाकर सिंह जेल भी जा चुके हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी व्यक्ति को नीतीश कुमार जैसे व्यक्ति पर टिप्पणी करना कतई जायज नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home