HomeBiharबिहार से विदा हो लिये फागू चौहान, विदाई देने एयरपोर्ट पहुंचे सीएम...

बिहार से विदा हो लिये फागू चौहान, विदाई देने एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान गुरुवार को बिहार से विदा हो लिये. फागू चौहान पटना से अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश गये हैं. वहां से वे मेघालय जायेंगे, जहां पर उन्हें राज्यपाल का शेष कार्यकाल पूरा करना है. पिछले दिनों ही राष्ट्रपति ने उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है.

विदाई के बाद फागू चौहान अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश रवाना हो गए हैं..वहां से वे मेघालय के लिए रवाना होंगे..जहां शेष कार्यकाल के लिए मेघालय का राज्यपाल उन्हें बनाया गया है.

बतातें चलें कि राष्ट्रपति ने हाल ही में नये राज्यपालों की नियुक्ति और तबादला किया था,जिसमें बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय भेजा गया है और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है.नये राज्यपाल 18 फरवरी को शपथ लेने वालें हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home