HomeBiharआनंद मोहन और लवली आनंद की बेटी की शादी: नीतीश कुमार ने...

आनंद मोहन और लवली आनंद की बेटी की शादी: नीतीश कुमार ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद, कई बड़े नेता पहुंचे

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व सांसद आंनद मोहन एवम लवली आंनद की बेटी सुरभि आंनद की शादी वैरिया स्थित विश्वनाथ फार्म हाउस में आज बुधवार को होने वाली है. शादी समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री एवम विपक्ष के विधायक, सांसद तथा कई गणमान्य लोग पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बेटी सुरभि आंनद को नव दाम्पत्य जीवन मे बंधने के लिए आशीर्वाद दिया. आनंद मोहन और लवली आनंद को भी बधाई दी.

इस हाईप्रोफाइल शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव पहुंचे हैं. सभी ने दूल्हा राजहंस व दुल्हन सुरभि को आशीर्वाद दिया.

अतिथियों का स्वागत पूर्व सांसद आंनद मोहन और लवली आनंद तथा उनके पुत्र विधायक चैतन्य आंनद ने की. इस राजशाही शादी की तैयारी पिछले सप्ताह से चल रही थी. शादी समारोह में कोई कमी न हो इसके लिये पूरा सिस्टम लगा है. सभी अतिथियों का स्वागत खुद आंनद मोहन एवं लवली आनंद कर रहे हैं. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बारात के स्वागत में आनंद मोहन के साथ दरवाजे पर भी रहे.

बता दें कि आनंद मोहन तत्कालीन डीएम कृष्णैया की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मारे जाने के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. बेटी की शादी के लिए उन्हें 15 दिनों का पेरौल दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home