HomeBiharधूप पर पछुआ भारी, 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बही हवा,...

धूप पर पछुआ भारी, 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बही हवा, अगले 48 घंटों में गिरेगा पारा

लाइव सिटीज, पटना: धूप पर पछुआ भारी है। राजधानी समेत प्रदेश में तेज पछुआ हवा के झोंके से धूल भरी आंधी जैसी स्थिति बनी हुई है। रविवार को पछुआ हवा की गति 35 किमी प्रतिघंटा रही। तेज हवा से एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

रविवार को 11.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी का कहना है कि वायुमंडल में उच्च दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण हवा की गति में वृद्धि आई। ऐसे में नदी में यात्रा करने वाले लोग व नाविकों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके प्रभाव से लोगों को फाल्गुन का पूरा अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हवा की गति में कमी नहीं आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments