HomeBiharबेगूसराय गोलीकांड पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, इस कारण से 11...

बेगूसराय गोलीकांड पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, इस कारण से 11 लोगों को मारी थी गोली

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के बेगूसराय को दहलाने वाले चारों साइको शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी साइको शूटर्स बेगूसराय के ही रहने वाले हैं. शुक्रवार को बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे गोलीकांड का पर्दाफाश किया. चारों साइको शूटर्स ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि इस घटना के पीछे अपराधियों का मकसद दहशत फैलाना था. चुनचुन कुमार, सुमित कुमार, केशव उर्फ नागा, युवराज को गिरफ्तार किया गया है.

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल मिले हैं. दो बाइक पर चार लोग थे. दो देसी पिस्टल का उपयोग किया गया है. 22 स्थानों से CCTV फुटेज को लिया गया था. युवराज को पहले गिरफ्तार किया गया था पहले. उससे पूछताछ में अन्य का नाम सामने आया. दोनों बाइक जब्त हो गई है. चारों पर कई मामले दर्ज हैं. केशव उर्फ नागा रांची भाग रहा था. जमुई के झाझा से उसको गिरफ्तार किया गया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने आगे बताया कि सभी शूटर्स के मोबाइल को फॉरेन्सिक टीम को दिया गया है. पॉलिटिकल कनेक्शन है या नहीं यह अभी नहीं बताई जा सकती है. जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ पता चलेगा.

मंगलवार को बेगूसराय में एनएच-28 पर फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघड़ा और चकिया थाना क्षेत्रों में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार साइको शूटर्स ने अलग-अलग इलाके में कई राउंड गोलियां चलाईं. इसमें 11 लोग घायल हो गए थे. हालांकि आधिकारिक रूप से 10 लोगों की ही पुष्टि की गई है. बाद में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान बरौनी थाने के हाजीपुर निवासी 31 साल के चंदन कुमार के रूप में हुई थी. वहीं नौ लोग घायल हैं जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home