HomeBiharकाेइलवर मानसिक अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया उद्धाटन, अस्पताल में मिलेंगी ये...

काेइलवर मानसिक अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया उद्धाटन, अस्पताल में मिलेंगी ये सुविधाएं

लाइव सिटीज, भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार काे कोइलवर में बने मानसिक अस्पताल का उद्घाटन किया. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और जनसंसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे. बताते चलें कि काेइलवर मानसिक अस्पताल बिहार का पहला मानसिक अस्पताल है. झारखंड अलग हो जाने के बाद बिहार में एक भी मानसिक अस्पताल नहीं था. इसे 128 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जहां 272 बेड उपलब्ध होंगे.

कई सालों से बन रहा मानसिक अस्पताल कुछ महीने पूर्व ही तैयार हो चुका था. स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव कुछ दिन पूर्व ही इस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. तब से चर्चा तेज हो गई थी कि जल्द ही अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा. शुक्रवार काे सड़क मार्गे से पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले अस्पताल का निरीक्षण किया. उसके बाद उप मुख्यमंत्री के साथ मिलकर अस्पताल का उद्घाटन किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के मरीजों का इलाज किया जायेगा. इस अस्पताल की जरूरत बिहार को बहुत सालों से थी. झारखंड अलग हो जाने की वजह से बिहार में एक भी मानसिक नहीं था. जिस वजह से यहां के मरीजों को रांची और अन्य शहरों में जाना पड़ता था. लेकिन अब बाहर के मरीज भी बिहार में आ कर इलाज कराएंगे.

नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव से बोला कि “आप अपने विभाग पर नजर रखिएगा. कभी-कभी सुविधा देने के बाद भी अधिकारी अच्छे से काम नहीं करते हैं. इसलिए आप खुद इस अस्पताल पर नजर बनाए रखियेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home