HomeBiharपटना से रांची के बीच 25 अप्रैल से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,...

पटना से रांची के बीच 25 अप्रैल से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें नया शॉर्टकट रूट, टाइमिंग और बुकिंग की डिटेल

लाइव सिटीज, पटना: पटना टू रांची आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ‘वंदे भारत’ की सर्विस शुरू होने के बाद यात्री महज 7 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। भारतीय रेलवे के इस कदम से यात्रियों को आने-जाने में काफी आराम मिलेगा। वंदे भारत से यात्रा में दूसरे ट्रेनों के मुकाबले कम समय लगेगा।

पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट 2023-24 में ऐलान किया गया था। अब इस ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है, 25 अप्रैल से ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय बजट में गया से हावड़ा रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया। बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची का सफर अब नई वंदे भारत ट्रेन से महज 7 घंटे में पूरा हो जाएगा। 

पटना-रांची वंदे भारत शुरू होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कम समय लगा करेगा। अभी पटना टू रांची के लिए चार ट्रेनें चल रही हैं। वहीं वंदे भारत ट्रेन की स्पीड और टाइमिंग भी लोगों के लिए काफी हेल्पफुल रहेगी। बताया जा रहा कि ये ट्रेन नए रूट पर चलेगी। इस ट्रेन के स्टाफ और लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments