HomeBiharन्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर हो रहा कम, 2...

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर हो रहा कम, 2 दिनों बाद तापमान में फिर होगी गिरावट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम बदल रहा है और पिछले 2 दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जिस वजह से बिहार में ठंड का असर कम हो रहा है. हालांकि सुबह के समय प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में कोहरा देखने को मिल रहा है. बिहार के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य दक्षिण पश्चिम दक्षिण मध्य भागों में सुबह के समय कुहासा की चपेट में रह रहे है.
पिछले 4 दिनों से प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान गया में दर्ज किया जा रहा है और विगत 24 घंटे में सबसे कम गया में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. बीते 24 घंटे में पटना में अधिकतम तापमान जहां 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है वहीं औसत न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है और अगले 5 दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में अभी के समय पछुआ हवा उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है, जिसकी गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब है और आद्रता की उपस्थिति दोनों मिलकर कुहासा को घना बना रहे हैं. इसके कारण सुबह के समय हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में घना कुहासा देखने को मिल रहा है.

पटना मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. 2 दिनों के बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण रूप से गिरावट देखने को मिलेगी. 2 दिनों के बाद अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट होते हुए 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हो सकता है. बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फारबिसगंज में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments