HomeBiharबिहार में SDM के ठिकानों पर SVU की रेड:मोहनिया, पटना और बेतिया...

बिहार में SDM के ठिकानों पर SVU की रेड:मोहनिया, पटना और बेतिया में छापेमारी

लाइव सिटीज, कैमूर: भ्रष्टाचार मामले में कैमूर जिले के मोहनिया सब डिवीजन के SDM सत्येंद्र प्रसाद पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने अपना शिकंजा कसा है। गुरुवार को एक साथ इनके तीन ठिकानों पर छापा पड़ा है।

दरअसल, SDM के खिलाफ लगातार राज्य सरकार को सरकारी पद का दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद ही SVU को जांच की जिम्मेदारी दी गई। तब इंटरनल तरीके से SDM के खिलाफ जांच हुई। जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद ही SVU ने SDM सत्येंद्र प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर केस दर्ज किया। इस FIR को पटना में 31 मई को दर्ज किया गया है। इस केस में IPC की धारा 120बी का भी इस्तेमाल किया गया है। शुरुआती जांच में SDM के खिलाफ 84,25,006 आय से अधिक संपत्ति होने के सबूत मिले हैं।

SVU की मानें तो सत्येंद्र प्रसाद सरकारी नौकरी में अलग-अलग पदों पर रहे हैं। इसका दुरुपयोग कर अवैध रूप से उन्होंने भारी संपत्ति अर्जित की है। जो उनकी आमदनी से कहीं ज्यादा है।उनकी चल और अचल संपत्ति पटना और बेतिया सहित दूसरे स्थानों पर होने की संभावना है। इसी कारण से स्पेशल विजिलेंस कोर्ट से उनके ठिकानों को खंगालने के लिए सर्च वारंट लिया गया।इसके बाद ही पटना, बेतिया, कैमूर में मोहनिया स्थित SDM ऑफिस और उनके सरकारी आवास की तलाशी ली जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments