HomeBiharरामनवमी हिंसा को लेकर सुधाकर सिंह ने अधिकारियों पर लगाया बड़ा आरोप,...

रामनवमी हिंसा को लेकर सुधाकर सिंह ने अधिकारियों पर लगाया बड़ा आरोप, CM नीतीश से कर दी ये मांग

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में रामनवमी की शोभा यात्राओं के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं पर सियासी चिंगारी भड़की हुई है। राज्य की कानून व्यवस्था के मसले पर बीजेपी लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को घेर रही है। इस बीच अब सत्तारूढ़ पक्ष के अंदर से भी सवाल उठने लगे हैं। बिहार में हिंसा की घटनाओं पर आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। आरजेडी विधायक ने हिंसा के पीछे प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत बताई है। सुधाकर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के बगैर ऐसी घटनाएं नहीं हो सकती हैं। कुछ अधिकारियों की भूमिका सही नहीं रही होगी। यही नहीं सुधाकर ने इस घटनाओं के पीछे राजनीतिक साजिश की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश की बात सही लगती है।

बिहार में हिंसा की घटनाओं के बाद बीजेपी पहले से ही ‘जंगलराज’ की याद दिलाते हुए नीतीश कुमार को घेर रही है। सड़क से विधानसभा तक बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बीजेपी विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा के बाहर धरना दिया। इस दौरान बीजेपी विधायक सरकार विरोधी नारे लगाते देखे गए। बीजेपी विधायकों ने मांग की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments