HomeBiharकेंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले शाहनवाज हुसैन, बिहार में...

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले शाहनवाज हुसैन, बिहार में इथेनॉल इकाइयों की स्थापना में सहयोग के लिए जताया आभार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और बिहार में इथेनॉल इकाईयों की स्थापना में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। बिहार में लग रही इथेनॉल इकाईयों के निर्माण को पूरा करने के लिए सितंबर तक का समय देने के लिए भी सैयद शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार व्यक्त किया।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने इस पर खुशी जाहिर की कि केंद्र की ग्रीन एनर्जी पॉलिसी के बाद से बिहार में सबसे ज्यादा इथेनॉल इकाईयां लगी हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी के सपनों को बिहार साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की इथेनॉल इकाईयों को आगे भी केंद्र से पूरी मदद मिलती रहेगी।

बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में इथेनॉल के कोटे से भी अधिक उत्पादन क्षमता की इथेनॉल इकाईयां लगी हैं। बिहार इथेनॉल उत्पादन और आपूर्ति के देश के लक्ष्य को पूरा करने में सबसे आगे है।

बिहार में 14 इथेनॉल इकाईयां स्थापित हो रही हैं जिनमें से कईयों ने उत्पादन शुरु कर दिया है और कुछ कंपनियां निर्माण के अंतिम चरण में हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार देश के ग्रीन एनर्जी के लक्ष्य को पूरा करेगा बल्कि इथेनॉल उद्योगों के बिहार के किसानों, युवाओं की भी तकदीर तस्वीर संवरनी शुरु हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments