HomeBiharसम्राट चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए नए प्रदेश अध्यक्ष, संजय...

सम्राट चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए नए प्रदेश अध्यक्ष, संजय मयूख ने दी जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: इस वक़्त की बड़ी खबर समाने आ रही है सत्ता के गलियारे से जहां बीजेपी ने सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी सौप दी है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को बिहार का अध्यक्ष बनाया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के तरफ से पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि, बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

मालूम हो कि, अगुस्त महीने में  बिहार में सत्ता से हटने के बाद बीजेपी की दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में आगामी आम चुनाव में बिहार की 40 में से 35 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए संगठन को मजबूत करने और सांगठनिक स्तर पर बड़े बदलाव करने पर सहमति बनी। इसमें नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चयन भी शामिल था।  

बता दें एनडीए की सरकार में सम्राट चौधरी पंचायती राज विभाग के मंत्री थे। वर्तमान में सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments