लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि राष्ट्रीय जनता दल ने जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 41 जिला प्रभारियों की सूची जारी की कर दी है।
इन सभी प्रभारियों के मनोनयन पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि इससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी के कार्यक्रमों को चलाने में सहायता मिलेगी। आप नीचे जिला प्रभारियों की पूरी सूची देख सकते हैं।


