HomeBiharराजगीर वैभारगिरी पहाड़ पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां...

राजगीर वैभारगिरी पहाड़ पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौजूद

लाइव सिटीज, नालन्दा: बिहार के नालंदा के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के वैभारगिरी पहाड़ पर अचानक आग लग गई. यह आग वैभारगिरी पर्वत श्रृंखला के करीब 3 किमी के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और पहाड़ी के उपर आसमान में धूएं के बादल छा गए और जलती आग पेड़ पौधों की भूखंड क्षेत्र में फैल गई. वहीं यह अगलगी दूर से हीं लोगों को आंखों से नजर आ रही थी. देर रात तक आग की लपटे पहाड़ पर उठती रही. 

कल रविवार को रात में ही नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वन प्रमंडल पदाधिकारी नालंदा विकास अहलावत एवं जू सफारी राजगीर के निदेशक हेमंत पाटिल स्वंय राजगीर में कैम्प कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. 

वहीं, आग लगने के कारण पहाड़ पर विभिन्न प्रकार के दूर्लभ जड़ी बूटियों तथा कई प्रजातियों के पेड़ पौधे जलकर राख हो गए. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. लोगों की मानें तो पर्वतीय अगलगी की घटना प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में होती है. अभी गर्मी के शुरूआती मौसम में ही पहाड़ पर आग लगने की घटना शुरू हो गई है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments