HomeBiharबिहार में विकास की पटकथा लिखेगी 'पूर्वोदय योजना', सम्राट चौधरी और विजय...

बिहार में विकास की पटकथा लिखेगी ‘पूर्वोदय योजना’, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने बजट को बताया ऐतिहासिक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय बजट को स्वागतयोग्य बताते हुए इसे ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होंने कहा कि बिहार को सभी क्षेत्रों में कुछ न कुछ मिला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में एक तरह से भारत के खजाने को बिहार की तरफ खोलने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार को विकसित बनाने की पटकथा लिखेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में बिहार को तीन प्रोजेक्ट्स में करीब 58 हजार 900 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें तीन एक्सप्रेस-वे, पावर प्लांट, एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज भी खुलेंगे, गया-नालंदा में कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से बिहार के विकास की गति में तेजी आएगी और बिहार के सभी क्षेत्रों को विकसित बनाने में मदद मिलेगी। चौधरी ने जोर देकर कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या हो, एयरपोर्ट की समस्या हो, बिजली की बात हो, धार्मिक स्थलों के विकास की बात हो, पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की बात हो, सभी क्षेत्र में कुछ न कुछ दिया गया है। इससे बिहार का सर्वागीण विकास होगा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 2024-25 के केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के साथ विकसित भारत के संकल्प की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाया गया है। विशेष रूप से यह बजट बिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक है। सिन्हा ने आगे कहा कि सरकार ‘पूर्वोदय योजना’ लेकर आई है। इसके अतिरिक्त बिहार की सड़क अवसंरचना के लिए केंद्र सरकार ने 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक व्यय की घोषणाएं की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments