HomeBiharपद्मश्री गोदावरी दत्ता का 93 की उम्र में निधन, CM नीतीश ने...

पद्मश्री गोदावरी दत्ता का 93 की उम्र में निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

लाइव सिटीज, पटना: मधुबनी पेंटिंग को देश-विदेश में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाली पद्मी गोदावरी दत्त का निधन हो गया। पिछले एक हफ्ते से वह कोमा में थीं। मधुबनी मेडिकल सेंटर के डॉक्टर ने किडनी खराब बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसके परिजन उन्हें घर लेकर आ गए। 93 साल उम्र की पद्मश्री गोदावरी देवी ने बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर है।

बताया जाता है कि पद्मश्री गोदावरी देवी दत्त ने लगभग 50 हजार से ज्यादा लोगों को मधुबनी पेंटिंग सिखाया था। उनकी कला से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी काफी प्रभावित हुई थीं। पद्मश्री गोदावरी देवी दत्त का जन्म 1930 में दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भगवती स्थान में हुआ था। जब वह काफी छोटी थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। वह अपनी मां सुभद्रा देवी से मिथिला पेंटिंग सीखकर कला की शिक्षा ग्रहण की थी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गोदावरी दत्त के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मूलरूप से दरभंगा निवासी स्व० गोदावरी दत्त ने मधुबनी पेंटिंग को देश-विदेश में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. गोदावरी दत्त के परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments