HomeBiharअब बिहार में गाड़ियां होंगी सस्‍ती, नीतीश सरकार ने घटाया रजिस्ट्रेशन शुल्क,...

अब बिहार में गाड़ियां होंगी सस्‍ती, नीतीश सरकार ने घटाया रजिस्ट्रेशन शुल्क, जानें कितना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुधवार को मोटर वाहन के रजिस्ट्रेशन शुल्क को घटाने का फैसला लिया गया। अब बिहार के लोगों को गाड़ी खरीदने के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ये फैसला बिहार में गाड़ियों की खरीद और रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। पहले बिहार में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का शुल्क दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा था, जिसके चलते लोग दूसरे राज्यों से गाड़ियां खरीदना पसंद करते थे। इससे बिहार सरकार को राजस्व की हानि होती थी

मोटर वाहन के रजिस्ट्रेशन शुल्क में बदलाव के बाद अब बिहार में मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन के लिए 1500 रुपए की जगह 1150 रुपए देने होंगे. ऑटो के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 5650 रुपए से घटाकर 1150 रुपए कर दिया गया। कैब के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी भारी कमी की गई है। पहले कैब का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 23650 रुपए देने पड़ते थे, जो अब घटकर मात्र 4150 रुपए हो गया है।

नीतीश कैबिनेट के इस फैसले से बिहार में गाड़ियों की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। साथ ही, लोगों को अपने ही राज्य में सस्ती गाड़ियां खरीदने का मौका भी मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home