HomeBiharबीमा भारती के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात पर बोलीं मंत्री लेसी...

बीमा भारती के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात पर बोलीं मंत्री लेसी सिंह, हमको इस पर कुछ नहीं कहना है

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार और पूर्व विधायक बीमा भारती के मुलाकात की खूब चर्चा है. जेडीयू से इस्तीफा देकर पूर्णिया लोकसभा चुनाव और फिर रुपौली विधानसभा के उपचुनाव में आरजेडी के टिकट पर हार का मुंह देख चुकीं बीमा भारती के सीएम नीतीश के मुलाकात के बाद जेडीयू में उनकी वापसी की संभावना बढ़ गयी है. हालांकि इसको लेकर जेडीयू नेता कुछ भी कहने से बचते दिखाइ दे रहे हैं.

सीएम नीतीश कुमार से बीमा भारती की मुलाकात और उनके बीच बात को लेकर जब धमदाहा विधायक और राज्य की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कैसे बता सकते हैं ? क्या बात की, नहीं की, उनसे न पूछिएगा ? मुझे कुछ जानकारी नहीं है.

क्या बीमा भारती चाहेंगी तो जेडीयू में उनकी वापसी होगी ? इसको लेकर लेसी सिंह ने कहा कि इस पर तो हमारे नेता निर्णय लेंगे. लेसी सिंह ने कहा कि हमको इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है. अब इस विषय पर हमको कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है.

बता दें कि लेसी सिंह और बीमा भारती के बीच 36 का आंकड़ा रहा है. दोनों की सियासत का क्षेत्र पूर्णिया जिला ही है. लेसी सिंह जहां धमदाहा की विधायक हैं तो बीमा भारती रुपौली से कई बार विधायक रही हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home