HomeBiharमंत्री जी हमरा तोहरा पे भरोसा नईखे' : नाराज शिक्षक अभ्यर्थियों ने गाना...

मंत्री जी हमरा तोहरा पे भरोसा नईखे’ : नाराज शिक्षक अभ्यर्थियों ने गाना गाकर साधा निशाना, ऑडियो वायरल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही युवाओं को उम्मीद की आस जगी कि अब जल्द ही उन्हें नौकरी मिलेगी. लेकिन बिहार में नौकरी की आस लगाए शिक्षक अभ्यर्थियों के सब्र का बांध एक बार फिर टूटने लगा.कई दफा उन्होंने सरकार से इसे लेकर गुहार भी लगाई सड़क पर प्रदर्शन भी किया लेकिन मिली नौकरी की जगह सिर्फ पुलिसिया डंडे.इन सभी दर्द को समेट कर एक महिला ने गाना सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल होने लगा.

इसमें वह कह रही हैं कि शिक्षा मंत्री जी हमरा तोहरा पर भरोसा नईखे. पूरे गाने का लाइन कुछ इस प्रकार है काहे बड़ा झूठ बोलत ए मंत्री जी, बानी जा छोट-छोटे लईके… शिक्षा मंत्री जी हमरा तोहरा पर भरोसा अब नईखे, नईखे, नईखे… मंत्री जी के बात होला गोल गोल, अभ्यर्थी… अब त बहाली के जय बोल, जय बोल. पहिला बार मंत्रिमंडल बा मिलल, एही से माथा बा हिलल..अबकी बार के चुनावे बताई, छूट जाई छाती के पीटल…लागे शिक्षा से भेंट बाड़े पहिला, पहिला.. वोट देले रही खाली महिला.. बात ना बनावअ अब गोल-गोल, कर देले बाड़अ बहाली में झोल झोल…. शिक्षा मंत्री जी, हमरा तोहरा पर भरोसा अब नईखे, नईखे, नईखे.. मंत्री जी के बात होला गोल गोल, अभ्यर्थी…अब त बहाली के जय बोल..”

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री यह कई बार कह चुके हैं कि अगले कैबिनेट में शिक्षक बहाली को लेकर प्रस्ताव आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है. ऐसे में अब शिक्षक अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री से भरोसा उठने लगा है और अब ये अभ्यर्थी गाना गाकर कह रहे हैं कि ‘शिक्षा मंत्री जी, हमरा तोहरा पर भरोसा नईखे’.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments