HomeBiharजदयू के प्रदेश अध्यक्ष का प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव पर निशाना,...

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव पर निशाना, कही ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, गया : बिहार के गया में जदयू के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी पहुंचे थे. प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी की रणनीति के बारे में बात की. इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि प्रशांत किशोर सरकार बनते ही 1 घंटे में शराबबंदी खत्म करने की बात कह रहे हैं, तो वह भड़क उठे. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के बारे में एजेंसी चलाते हैं. आगे उन्होंने कहा कि जब कोई राजनीतिक दल बोलता है, तो हम लोग टिप्पणी करते हैं.

वर्ष 2025 में राजद के सरकार बनाने के दावे पर कुशवाहा ने कहा, कि तेजस्वी यादव सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं. लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा उन्होंने कहा कि 250 से अधिक सभा की थी क्या हुआ. कहते थे कि सारी सीटें महागठबंधन जीत रही है, लेकिन चार सीट पर ही सिमट कर रह गये. उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है, कि कौन उनके हित में है. 2025 में जनता तेजस्वी को घर बैठा देगी.

उन्होंने कहा कि उनके (तेजस्वी यादव) माता-पिता का दौर हम सब ने देखा है. उनको जितना मौका मिला जो नहीं होना चाहिए था, वह हुआ. वे सिर्फ परिवार के लिए ही सोचते रहे हैं. जनता के लिए उन्होंने सोचा ही नहीं. तेजस्वी भी परिवार के लिए ही सोच रहे हैं. वहीं, हम लोग राज्य, देश और जनता के लिए सोचते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home