HomeBiharटूट जाएगा INDIA गठबंधन; अखिलेश से कांग्रेस के झगड़े पर बोले चिराग,...

टूट जाएगा INDIA गठबंधन; अखिलेश से कांग्रेस के झगड़े पर बोले चिराग, नीतीश को भी लपेटा

लाइव सिटीज, पटना:;लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा के कि पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में बना यह गठबंधन समय से पहले ही धराशायी हो जाएगा। पटना में अखिलेश यादव की नारजगी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि श कुमार को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार दरवाजे दरवाजे भाग-भाग कर लोगों को इकट्ठा कर रहे थे और इंडिया गठबंधन की जमीन तैयार करने का दावा भी वह करते हैं। तो उन्हें अब इस पर जवाब देना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्यों नाराज हो गए। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां इसी तरीके बाहर निकलती चली जाएंगी।

पटना में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मैं पहले से यह बात कहता आ रहा था। दरअसल इंडिया गठबंधन देश की जनता का ख्याल करके नहीं बल्कि, कई पार्टियों के कुछ नेताओं के व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए बनाया गया है। धीरे-धीरे असलियत सामने आ रही है। गठबंधन की कई बार बैठक हो गई लेकिन संयोजक का नाम तय नहीं हो सका। इस बीच कांग्रेस पार्टी के काम करने के तरीके से अखिलेश यादव नाराज हो गए। अब नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि यह हालत कैसे बनी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments