HomeBiharबिहार के 20 अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, बने आईएएस अफसर; देखें...

बिहार के 20 अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, बने आईएएस अफसर; देखें परी लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा (BPS) के 20 अधिकारियों के लिए गुड न्यूज है। इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति दी गई है। ये सभी अधिकारी 39वें बैच के हैं और इन्हें वर्ष 2023 के लिए प्रोन्नति मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रमोशन पाने वाले सभी अधिकारियों की संयुक्त सचिव की रुप में तैनाती होगी।

प्रोन्नति पाने वालों में सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री संतोष कुमार सुमन के आप्त सचिव डॉ नंदलाल आर्य और गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आप्त सचिव राजेश कुमार सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा कारा निदेशक रजनीश कुमार सिंह, अपर निदेशक डॉ. राजेश भारती, मृत्युंजय कुमार, सुजीत कुमार, राजेश कुमार सिंह, राकेश रंजन, संजय कुमार, शंभु शरण, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, माधव कुमार सिंह, अहमद महमूद, विनायक मिश्र, सुमन कुमार, कुमार मंगलम, वारिस खान, अखिलेश कुमार सिंह और अतुल कुमार वर्मा को भी प्रमोशन मिला है।

जानकारी के मुताबिक, इन अधिकारियों की पहली तैनाती संयुक्त सचिव के रूप में होगी। बता दें कि साल 2023 में बिहार प्रशासनिक सेवा के कुल 54 अधिकारियों को IAS में प्रोन्नति दी गई है। इनमें पिछले तीन साल की रिक्तियां भी शामिल हैं। 2020 के लिए 27, 2021 के लिए 24 और 2022 के लिए 9 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन के लिए अनुशंसा की गई थी। 2023 के लिए रिक्त पदों को इसी साल भरा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments